Showing posts with label Pappy Singh. Show all posts
Showing posts with label Pappy Singh. Show all posts

Saturday, 19 April 2014

Stills of film ''Happy And Pappy Singhs''.





अनुराधा पौडवाल और कैप्टैन प्रमोद चौधरी                  ने गाया " कौन है वो..... ?" के गीत 



  सिन्हा प्रोडकशन्स प्रा लि के बैनर तले बनने जा रही हिंदी फीचर फ़िल्म

" कौन है वो.… ?" का मुहुर्त पिछले दिनों अँधेरी में एक गाने के साथ सम्पन हुआ। कैप्टैन प्रमोद चौधरी की मधुर और सुरीली आवाज़ में रिकॉर्डिंग की शुरुआत हुई जिसे संगीत से सजाया रीतेश रंजन मिश्र ने। अगले दिन मशहूर गायिक अनुराधा पौडवाल ने एक बेहतरीन  युगल गीत, कैप्टैन प्रमोद के साथ गाया। सस्पेंस से भरपूर " कौन है वो..... ?" के निर्माता है मानव एन  सिन्हा  जबकि निर्देशन का जिम्मा सम्भाला है , अनिल एस मेहता ने। फ़िल्म में कोरिओग्राफी करेंगे चितरंजन ढाल। निर्देशक  अनिल एस मेहता ने बताया कि इस फ़िल्म में अब तक राज चौहान , फरीदा , आलिया खान अंजलि श्रीवास्तवा , मुस्ताक खान , अहसान खान , जॉनी लीवर को मुख्या भूमिका में साइन किया है जबकि अन्य महत्वपूर्ण किरदारो का चयन ज़ारी है। निर्माता मानव एन सिन्हा ने कहा कि आज भी सस्पेंस और डरावनी फिल्मो का मार्केट गरम है बड़ो से लेकर बच्चे तक सभी इस तरह के फिल्मो के दीवाने होते है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है यह फ़िल्म दर्शको कि उमीदों पर खरी उतरेगी। अगर बात करे गायक कैप्टैन प्रमोद चौधरी की तो वो अब तक "क्या ज़माना ?" जैसी कई फिल्मो में गाना गा चुके है और धीरे -धीरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं।  इसमें दो राय नहीं कि अगर कैप्टैन प्रमोद को अच्छा ब्रेक मिला तो बहुत जल्द वो सफलता के आयाम छू सकते है।